CGSSB LSAT26 Admit Card: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट, ड्रेस कोड जानें
Saurabh Pandey | October 5, 2026 | 01:46 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजीएसएसबी) ने छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक लिखित भर्ती परीक्षा (LSAT26) के लिए प्रवेश पत्र 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा, डाक के माध्यम से नहीं किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक लिखित भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेना अनिवार्य होगा, क्योंकि यह एक जरूरी दस्तावेज है और इसके बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ अपना मूल पहचान पत्र (जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड) लाना अनिवार्य होगा, जिसके बिना केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
CGSSB Assistant Teacher Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Admit Card' टैब पर जाएं और उस पर क्लिक करें।
- अब, सहायक शिक्षक पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा (LSAT26) के प्रवेश पत्र” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड डालें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
CGSSB Assistant Teacher Exam 2026: परीक्षा तिथि
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर, 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन, ओएमआर आधारित मोड में होगी।
CGSSB Assistant Teacher Exam 2026: रिपोर्टिंग समय
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले (सुबह 8 बजे तक) केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा, जिससे कि पहचान सत्यापन और फ्रिस्किंग समय पर की जा सके। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले, यानी सुबह 9:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ड्रेस कोड और आवश्यक दिशा-निर्देश
परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए विशेष नियम लागू किए गए हैं। अभ्यर्थियों को केवल आधी बांह वाले हल्के रंग के कपड़े और फुटवियर में चप्पल पहनकर आने की अनुमति होगी। काले, गहरे नीले, मैरून, जामुनी जैसे गहरे रंगों के कपड़े और कान के आभूषण पूरी तरह वर्जित हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना सख्त मना है।
CGSSB Assistant Teacher Admit Card 2026: हेल्पडेस्क नंबर
परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र