CGSSB Assistant Grade 3 Answer Key 2026: सीजीएसएसबी असिस्टेंट ग्रेड 3 आंसर की जारी, आपत्तियां दर्ज करें
Abhay Pratap Singh | September 19, 2026 | 10:32 AM IST | 1 min read
सीजी सहायक ग्रेड 3 उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने सहायक ग्रेड-3/प्रोसेस राइटर पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26) के प्रश्न पत्र के मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर छत्तीसगढ़ असिस्टेंट ग्रेड 3 आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सीजीएसएसबी सहायक ग्रेड 3 मॉडल आंसर की 2026 पर 23 सितंबर (दोपहर 3:00 बजे) तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। सीजी असिस्टेंट ग्रेड 3 आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
छत्तीसगढ़ असिस्टेंट ग्रेड 3 उत्तर कुंजी की मदद से कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। सीजीएसएसबी असिस्टेंट ग्रेड 3 मॉडल आंसर 18 सितंबर से डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज करने के लिए उपलब्ध करा दी गई है। लिखित परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी।
Also read UGC-NET June 2026 Result: यूजीसी नेट जून रिजल्ट 3 विषयों के लिए जारी, ऐसे करें डाउनलोड
मॉडल उत्तर पर दावा आपत्ति दर्ज करने हेतु प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी। नोटिस में बताया गया कि, डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किए गए दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। निर्धारित तिथि व समय के बाद पोर्टल पर आपत्ति स्वीकार नहीं होंगे। बिना प्रमाण के दावा को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा। प्राप्त दावा आपत्ति की समीक्षा के बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
CG Assistant Grade 3 Answer Key 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी प्रोसेस राइटर आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक सीजीएसएसबी की वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘मॉडलल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
- फिर, ‘संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26) मॉडल उत्तर’ पर क्लिक करें।
- नए पेज में पीडीएफ प्रारूप में मॉडल आंसर की प्रदर्शित होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल