CGPSC SES Exam 2026: सीजी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम शेड्यूल जारी, 10 दिन पहले आएगा एडमिट कार्ड
Abhay Pratap Singh | July 21, 2026 | 06:34 PM IST | 2 mins read
सीजी एसईएस 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आज राज्य अभियांत्रिकी सेवा (SES) परीक्षा 2026 के लिए लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, सीजी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस 2026 एग्जाम 16 अगस्त को दो पालियों में दो पेपरों (पेपर-1 और पेपर-2) के लिए आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि के 10 दिवस पहले जारी कर दिया जाएगा। सीजी एसईएस 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ एक फोटो आईडी लानी होगी।
Chhattisgarh State Engineering Services Exam 2026: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में सीजी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2026 शेड्यूल जांच सकते हैं:
| परीक्षा तिथि व दिन | परीक्षा का समय | पेपर | विषय |
|---|---|---|---|
|
16 अगस्त 2026
(रविवार) |
सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक | पेपर-1 | जनरल स्टडी |
| दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक | पेपर-2 |
इंजीनियरिंग
(सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) |
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “छत्तीसगढ़ राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 की लिखित परीक्षा 16 अगस्त 2026 (रविवार) को जिला सरगुजा (अंबिकापुर), बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं बस्तर (जगदलपुर) के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।” इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 46 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आयोग ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र अथवा प्रवेश पत्र जारी किए जाने के संबंध में कोई सूचना या एसएमएस व्यक्तिगत नहीं भेजा जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CGPSC SES Exam 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों की मदद से कैंडिडेट सीजी स्टेट इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे:
- सीजीपीएससी की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 - प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- प्रवेश पत्र जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल