CGPSC SSE Mains 2025 Admit Card: सीजीपीएससी एसएसई मेन्स एडमिट कार्ड psc.cg.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | May 26, 2026 | 03:20 PM IST | 2 mins read

सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स 2025 में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

Careers360 Premium

Education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe
छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस मुख्य परीक्षा 2025 के लिए लिखित परीक्षा 6 जून से शुरू होगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2025 मुख्य के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से सीजीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस मेन्स 2025 के लिए लिखित परीक्षा 6 से 9 जून, 2026 तक सरगुजा (अंबिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर (जगदल) और रायपुर जिले में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स 2025 में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।

CGPSC SSE Mains 2025 Exam: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में सीजी एसएसई मुख्य 2025 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:

तिथियां परीक्षा समय पेपर विषय
6 जून, 2026 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेपर-1 लैंग्वेज
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेपर-2 निबंध
7 जून, 2026
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
पेपर-3 सामान्य अध्ययन-1
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
पेपर-4 सामान्य अध्ययन-2
8 जून, 2026 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
पेपर-5 सामान्य अध्ययन-3
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
पेपर-6 सामान्य अध्ययन-4
9 जून, 2026 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
पेपर-7 सामान्य अध्ययन-5

Also read MPPSC SSE Mains 2026: एमपी राज्य सेवा परीक्षा मेंस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट जानें

सीजीपीएससी एसएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और दिशानिर्देश में बताए गए दस्तावेज/ सामग्री लाने की अनुमति है।

आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से 20 सेवाओं में कुल 265 पदों को भरा जाएगा। सीजीपीएससी एसएसई प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी और मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक उपलब्ध कराई गई थी।

CGPSC State Service Mains 2025 Admit Card: डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीजीपीएससी स्टेट सर्विस मेन्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://online.ecgpsconline.in/ पर जाएं।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीजीपीएससी एसएसई मुख्य एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • उम्मीवार अपना प्रवेश पत्र जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]