Trusted Source Image

IISER IAT Admit Card 2026: आईआईएसईआर आईएटी एडमिट कार्ड iiseradmission.in पर जारी, 7 जून को होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | May 26, 2026 | 02:36 PM IST | 1 min read

आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 का आयोजन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ऑनलाइन माध्यम में किया जाएगा।

Back

IISER Aptitude Test College Predictor 2026

Estimate your admission chances to IISERs with the Careers360 IISER Aptitude Test College Predictor. Get personalized college predictions, cutoff insights, and course options based on your IAT rank, c

Try Now
आईएटी 2026 के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आईएटी 2026 के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: जॉइंट एडमिशन कमेटी (JAC) ने विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान योग्यता परीक्षा (IISER Aptitude Test - IAT) 2026 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर अपना आईआईएसईआर आईएटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। आईआईएसईआर एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य विवरण शामिल हैं।

आईआईएसईआर आईएटी 2026 का आयोजन 7 जून को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। हाल टिकट में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से पहले सुधार के लिए तुरंत परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

Also readUPTAC Registration 2026: यूपी में बीटेक प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन uptac.samarth.edu.in पर शुरू, शेड्यूल जानें

प्रवेश परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिक विज्ञान विषय से संबंधित कुल 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट विज्ञान के मुख्य विषयों में उम्मीदवारों के मूल्यांकन के लिए डिजाइन किया गया है।

परीक्षार्थियों को आईएटी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। आईएटी 2026 परीक्षा आईआईएसईआर संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले 4 वर्षीय बीएस और 5 वर्षीय बीएस-एमएस डुअल डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

IISER Aptitude Test 2026 Admit Card: डाउनलोड करें

नीचे बताए गए आसान चरणों की मदद से आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, आईएटी एडमिट कार्ड 2026 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आईएटी एडमिट हाल टिकट जांचें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications