CGPSC ADPO Admit Card 2026: सीजीपीएससी एडीपीओ एडमिट कार्ड psc.cg.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि 20 सितंबर

Abhay Pratap Singh | September 9, 2026 | 03:02 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सीजीपीएससी एडीपीओ एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो आईडी और हॉल टिकट में उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लानी होगी।

छत्तीसगढ़ एडीपीओ 2026 परीक्षा का पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में उपलब्ध होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) 2026 भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर सीजीपीएससी एडीपीओ एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ एडीपीओ 2026 परीक्षा 20 सितंबर को पांच जिला केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो आईडी जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि और हॉल टिकट में उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लानी होगी।

सीजीपीएससी एडीपीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट हॉल टिकट में नाम, रोल नंबर, फोटो व हस्ताक्षर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

Also read CG HOTT Answer Key 2026: छत्तीसगढ़ ओटी टेक्नीशियन परीक्षा की आंसर-की जारी, 16 सितंबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

छत्तीसगढ़ एडीपीओ 2026 परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में भाग-1 जनरल नॉलेज और भाग-2 लॉ विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में 300 अंकों के लिए 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू 30 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 15 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के आधिकारिक सीजीपीएससी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

CGPSC Sahayak Jila Lok Abhiyojan Adhikari Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजीपीएससी एजीपीओ हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • हॉल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]