Abhay Pratap Singh | September 9, 2026 | 01:47 PM IST | 2 mins read
यूकेएसएसएससी पीए एंड स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद और विभाग के अनुसार 25500 रुपये से 142000 रुपये वेतन दिया जाएगा।

नई दिल्ली: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्याः 81 / यूकेएसएसएससी/ 2026 के तहत वैयक्तिक सहायक (Personal Assistant) और आशुलिपिक (Stenographer) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर 14 सितंबर से शुरू होगी।
आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 101 पदों को भरा भरेगा, जिसमें स्टेनोग्राफर के 5 पद और पर्सनल असिस्टेंट के 96 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पर्सनल सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-2/ स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 व अन्य (समूह ‘ग’) के पदों पर की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, 80 शब्द प्रति मिनट की हिंदी शॉर्टहैंड और कंप्यूटर पर 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे की हिंदी टाइपिंग गति होनी चाहिए।
आयु सीमा - आवेदक की आयु पद के अनुसार 18 वर्ष और 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित व ओबीसी को 300 रुपये तथा एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग को 150 रुपये देना होगा। अनाथ अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट व शॉर्टहैंड परीक्षा शामिल है। अभ्यर्थियों को पद और विभाग के अनुसार 25500 रुपये से 142000 रुपये वेतन दिया जाएगा।
नीचे सारणी में यूकेएसएसएससी पीए एंड स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए तिथियां जांच सकते हैं:
| विवरण | तिथियां |
|---|---|
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि | 08 सितंबर, 2026 |
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभ तिथि | 14 सितंबर, 2026 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 14 अक्टूबर, 2026 |
ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि | 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर, 2026 तक |
लिखित प्रतियोगी परीक्षा की संभावित तिथि | 20 दिसंबर, 2026 |
पर्सनल सहायक और आशुलिपिक के पदों पर भर्ती संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूकेएसएसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध यूकेएसएसएससी पीए एंड स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है।