Trusted Source Image

UKSSSC Inter Level Recruitment 2026: यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | September 8, 2026 | 07:42 PM IST | 1 min read

यूकेएसएसएससी ने इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूकेएसएसएससी ग्रुप सी पदों की 553 रिक्तियों के लिए इंटर-लेवल भर्ती प्रक्रिया चल रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूकेएसएसएससी ग्रुप सी पदों की 553 रिक्तियों के लिए इंटर-लेवल भर्ती प्रक्रिया चल रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, रजिस्ट्रार क्लर्क और अन्य कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 है।

यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवारों को 12 से 14 अक्टूबर तक इसमें त्रुटियां (यदि हों) सुधारने का अवसर दिया जाएगा।

UKSSSC Inter Level Recruitment 2026: आयु सीमा

यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष है। कुछ खास पदों के लिए आयु सीमा अलग हो सकती है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

UKSSSC Inter Level Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
शुल्क
यूआर, सामान्य, ओबीसी
300 रुपये
एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग
150 रुपये
भुगतान का प्रकार
ऑनलाइन

UKSSSC Inter Level Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
रिक्तियों की संख्या
कंप्यूटर सहायक
09
कनिष्ठ सहायक / सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर
03
वरिष्ठ सहायक
01
पंजीकरण लिपिक
55
कनिष्ठ सहायक (विभिन्न विभाग)
420
टेलीफोन ऑपरेटर
01
सहायक खनिज पर्यवेक्षक
22
भूमि अधिग्रहण अमीन / निरीक्षक
08
अहलमद एवं कैशियर
02
स्टोर कीपर
01
हाउस मदर (समाज कल्याण विभाग)
03
सर्वे लेखपाल
16
कुल
553

Also read RRB NTPC UG City Slip 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द

UKSSSC Inter Level Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं-

  1. लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप)
  2. स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट (जहां लागू हो)
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. मेडिकल टेस्ट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications