CGBSE Admit Card 2025: सीजीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड cgbse.nic.in पर जारी, शिफ्ट टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | March 1, 2025 | 11:55 AM IST | 2 mins read
सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा हॉल में अपना सीजीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं प्रवेश पत्र 2025 को अपने स्कूल आईडी के साथ ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड वालों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Check the CGBSE 10th Syllabus 2027 with subject-wise topics, exam pattern and marking scheme. Download the latest syllabus PDF and plan your board preparation effectively.
Check Nowनई दिल्ली : छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीजीबीएसई) ने छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सीजी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल नाम और रोल नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा हॉल में अपना सीजीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं प्रवेश पत्र 2025 को अपने स्कूल आईडी के साथ ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड वालों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।
CGBSE Admit Card 2025: देर से जारी हुआ एडमिट कार्ड
सीजीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड देरी से जारी किया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा आज यानी 1 मार्च से शुरू हो रही है, जबकि बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड लिंक भी आज ही सक्रिया किया गया है। बोर्ड ने छात्रों से कहा कि-
- Don't Stress.
- Do Your Best.
- Forget The Rest.
CGBSE Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'स्टूडेंट कॉर्नर' टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करें।
- हाई स्कूल एडमिट कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, मुख्य परीक्षा 2025 ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सीजी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
छात्रों को अपने प्रवेश पत्र पर नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथियों सहित सभी विवरण सत्यापित करना चाहिए। किसी भी विसंगति के मामले में, उन्हें तुरंत अपने स्कूल अधिकारियों या सीजीबीएसई बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।
CGBSE Admit Card 2025: परीक्षा तिथियां
छत्तीसगढ़ कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक होंगी। वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
CGBSE Class 10, 12 Admit Card 2025: शिफ्ट टाइमिंग्स
छत्तीसगढ़ बोर्ड टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं की अवधि 3 घंटे 15 मिनट होगी। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जिसमें छात्रों को उत्तर लिखने से पहले प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार