Live

CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कल होगा जारी, ऑफिशियल वेबसाइट्स लिंक जानें

Saurabh Pandey | April 28, 2026 | 09:00 PM IST | 1 min read

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026 के परिणाम ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करने होंगे।

सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने की डेट घोषित कर दी है। सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in, results.cg.nic.in. और DigiLocker के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर से लॉगिन करना होगा। छात्र नीचे दी गई वेबसाइटों पर सीजीबीएसई रिजल्ट 2026 देख सकते हैंः

  1. cgbse.nic.in
  2. cg.results.nic.in
  3. results.cg.nic.in

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक पोस्ट में कहा कि-

इंतज़ार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर हैं। कल दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

CGBSE 10th, 12th result 2026: रिजल्ट डिटेल्स

  1. छात्र का रोल नंबर
  2. छात्र का पूरा नाम
  3. पिता का नाम
  4. माता का नाम
  5. परीक्षा केंद्र कोड
  6. स्कूल कोड
  7. विषयों की सूची
  8. प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  9. कुल अंक
  10. श्रेणी
  11. पास/फेल स्थिति

Also read UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं मार्कशीट्स में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया शुरू, 6 मई लास्ट डेट

CGBSE 10th, 12th result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटcgbse.nic.in पर जाएं।
  2. सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब संबंधित लिंक पर क्लिक करें और रोल नंबर से लॉगिन करें।
  4. अब आपकी मार्कशीट प्रदर्शित होगी।
  5. सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
लाइव अपडेट
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) कल, 29 अप्रैल, 2026 को दोपहर 2:30 बजे कक्षा 10 (हाई स्कूल) और कक्षा 12 (उच्च माध्यमिक) दोनों के परिणाम घोषित करेगा। यह घोषणा छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा औपचारिक रूप से की जाएगी।

April 28, 2026 | 09:00 PM IST

अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए पूरक परीक्षाएं

सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार उन्हें उत्तीर्ण करने के लिए पूरक परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।

April 28, 2026 | 08:00 PM IST

cg board result 2026: विषयवार उत्तीर्ण अंक

सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों भागों में अलग-अलग पासिंग मार्क्स आवश्यक हैं। कुल मिलाकर बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 33% अंक आवश्यक हैं।

April 28, 2026 | 07:30 PM IST

cg board result 2026: मार्कशीट डिटेल्स

  1. विद्यार्थी का नाम
  2. रोल नंबर
  3. नामांकन संख्या
  4. पिता और माता का नाम
  5. जन्म तिथि
  6. विद्यालय का नाम
  7. विद्यालय कोड
  8. प्राप्त अंक (सैद्धांतिक और प्रायोगिक/आंतरिक मूल्यांकन में)
  9. कुल अंक
  10. प्रतिशत
  11. परिणाम की स्थिति

April 28, 2026 | 07:00 PM IST

सीजी बोर्ड बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट्स

CGBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर या स्कूल कोड की जानकारी की आवश्यकता होगी।

cgbse.nic.in

results.cg.nic.in

cg.results.nic.in

April 28, 2026 | 06:20 PM IST

CG Board Result 2026: पासिंग मार्क्स

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को कुल अंकों के साथ हर विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

April 28, 2026 | 05:26 PM IST

CGBSE 10th, 12th result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब संबंधित लिंक पर क्लिक करें और रोल नंबर से लॉगिन करें।
  4. अब आपकी मार्कशीट प्रदर्शित होगी।
  5. सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट डाउनलोड करें।

April 28, 2026 | 05:21 PM IST

सीजीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट्स

छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर से लॉगिन करना होगा। छात्र नीचे दी गई वेबसाइटों पर सीजीबीएसई रिजल्ट 2026 देख सकते हैंः

  • cgbse.nic.in
  • cg.results.nic.in
  • results.cg.nic.in
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]