Trusted Source Image

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं मार्कशीट्स में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया शुरू, 6 मई लास्ट डेट

Saurabh Pandey | April 27, 2026 | 04:45 PM IST | 2 mins read

यूपी बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर सुधार नहीं किया गया, तो बाद में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं होगा और संबंधित स्कूल के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
आवेदन करते समय कृपया फील्ड कोड नंबर का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि ऑनलाइन पोर्टल पर संशोधन के लिए सही कोड चुनना अनिवार्य होता है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आवेदन करते समय कृपया फील्ड कोड नंबर का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि ऑनलाइन पोर्टल पर संशोधन के लिए सही कोड चुनना अनिवार्य होता है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के बाद छात्र-हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। परिषद द्वारा हाईस्कूल (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) के परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों में त्रुटि सुधार के लिए एक अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। आवेदन करते समय कृपया फील्ड कोड नंबर का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि ऑनलाइन पोर्टल पर संशोधन के लिए सही कोड चुनना अनिवार्य होता है।

यूपी बोर्ड ने छात्रों के शैक्षणिक विवरणों में सुधार के लिए ऑनलाइन पोर्टल 27 अप्रैल से सक्रिय कर दिया है, जो 6 मई 2026 (शाम 6 बजे तक) तक कार्य करेगा। विद्यालयों के प्रधानाचार्य बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगिन कर सुधार के लिए आवेदन करेंगे। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) से अनुमोदन प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

यूपी बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर सुधार नहीं किया गया, तो बाद में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं होगा और संबंधित स्कूल के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इन विवरणों में करा सकेंगे संशोधन

बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार परीक्षार्थी अपने नाम, माता/पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जन्मतिथि, फोटो आदि में संशोधन करा सकते हैं। संबंधित प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगिन कर निर्धारित प्रारूप एवं मैनुअल डाउनलोड कर लें। इसके बाद इस संशोधन को जिला विद्यालय निरीक्षक से मंजूरी लेनी होगी। मंजूरी मिलने के बाद विद्यालय को फिर से वेबसाइट पर लॉगिन करके पूरा फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करने होंगे।

हाईस्कूल मार्कशीट विवरण में संशोधन

फील्ड कोड नंबर
संशोधन के प्रकार
01
परीक्षार्थी का नाम (Candidate Name)
02
पिता का नाम (Father Name)
05
जन्म तिथि (Date of Birth)
15
माता का नाम (Mother Name)
20
फोटो (Photo)

इंटरमीडिएट मार्कशीट विवरण में संशोधन

फील्ड कोड नंबर
संशोधन के प्रकार
06
परीक्षार्थी का नाम (Candidate Name)
07
पिता का नाम (Father Name)
15
माता का नाम (Mother Name)
20
फोटो (Photo)

Also read UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट upmsp.edu.in पर जारी, जानें पास प्रतिशत, स्कोरकार्ड डिटेल्स

UPMSP Result Correction 2026: सुधार के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद शैक्षणिक विवरणों में सुधार के लिए सबसे पहले प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आवेदन पत्र देना होगा। इसके साथ प्रवेश आवेदन पत्र, टीसी (Transfer Certificate) की प्रमाणित कॉपी, पंजीकरण प्रपत्र, कक्षा 10वीं/12वीं की नामावली और छात्र का पहचान पत्र भी जमा करना जरूरी है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications