Trusted Source Image

CGBSE Result Date 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10-12 का रिजल्ट कल दोपहर 2:30 बजे आएगा, मंत्री ने की पुष्टि

Abhay Pratap Singh | April 28, 2026 | 03:05 PM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 10वीं के लिए कुल 3,20,535 छात्र पंजीकृत थे, जबकि कक्षा 12वीं के लिए 2,45,785 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

सीजी बोर्ड रिजल्ट 2026 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी बोर्ड रिजल्ट 2026 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम कल दोपहर 2:30 बजे जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर छत्तीगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।

सीजीबीएसई रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा 21 फरवरी से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च, 2026 तक कराई गई थी।

छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि, “कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।”

Also readCBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई 12th रिजल्ट वेबसाइट क्रैश होने पर डिजिलॉकर और उमंग ऐप से डाउनलोड कर सकेंगे

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है। प्रत्येक विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।”

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 10वीं के लिए कुल 3,20,535 छात्र पंजीकृत थे, जबकि कक्षा 12वीं के लिए 2,45,785 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। पिछले साल, सीजीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 का परिणाम 7 मई को घोषित किया गया था।

Chhattisgarh Board Class 10th, 12th Results 2026: डाउनलोड चरण

छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीजी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सीजीबीएसई की वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाएं।
  • “कक्षा 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में रोल नंबर व कैप्चा दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • सीजी बोर्ड रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications