CGBSE Board 12th Topper List 2024: सीजीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर सूची जारी, महक अग्रवाल ने किया टॉप
Santosh Kumar | May 9, 2024 | 01:05 PM IST | 2 mins read
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, सीजीबीएसई ने 16 अप्रैल को मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया था। छत्तीसगढ़ 10वीं की परीक्षाएं 2 से 21 मार्च 2024 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 से 23 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं थीं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने सीजीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cg.results.nic.in पर जाकर छत्तीसगढ़ इंटर रिजल्ट 2024 देख सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम के साथ सीजीबीएसई बोर्ड 12वीं टॉपर सूची भी घोषित की है। 12वीं की परीक्षा में महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। सीजीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर सूची छात्र नीचे देख सकते हैं।
Latest: CGBSE 12th Supplementary Result 2026 Out - Download PDF
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: CGBSE Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में 80.74% छात्र पास हुए हैं। हायर सेकेंडरी कोपल अम्बष्ठ द्वितीय तथा प्रीति एवं आयुषी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। महक अग्रवाल ने 500 में से 487 अंक (97.40%), कोपल अंबष्ठा ने 485 अंक (97%) और प्रीति और आयुषी ने 500 में से 484 अंक (96%) हासिल किए हैं।
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 दोपहर 12.30 बजे जारी किया गया। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की। परीक्षा का परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छात्र वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी सीजी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, सीजीबीएसई ने 16 अप्रैल को मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया था। बता दें कि छत्तीसगढ़ 10वीं की परीक्षाएं 2 से 21 मार्च 2024 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 से 23 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं थीं।
Also read CGBSE 10th, 12th Result live : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स जानें
CGBSE Board 12th Topper List 2024: सीजीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर सूची
सीजीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा की टॉपर लिस्ट परीक्षा में शामिल छात्र नीचे देख सकते हैं-
| रैंक | नाम | स्थान | मार्क्स (%) |
|---|---|---|---|
| 1 |
महक अग्रवाल
|
महासमुंद
|
97.40
|
| 2 |
कोपल अम्बष्ठ
|
बलौदाबाजार
|
97.00
|
| 3 |
प्रीति
|
बलौदाबाजार
|
96.80
|
| 3 |
आयुषी गुप्ता
|
जशपुर
|
96.80
|
| 4 |
समीर कुमार
|
धमतरी
|
96.60
|
| 5 |
हर्षवती
|
बालोद |
96.00
|
CGBSE CG Result 2024: जांचने के लिए वेबसाइटें
- cgbse.nic.in
- results.cg.nic.in
- cg.results.nic.in
सीजी बोर्ड ने छात्रों को परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर, 1800-233-4363 भी जारी किया है। इस नंबर पर 15 मई तक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, 24 घंटे की मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन, टेलीमानस टोल-फ्री नंबर 14416, मुफ्त परामर्श सहायता भी प्रदान करेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा