CGBSE Board 10th Topper List 2024: सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट जारी, जशपुर की सिमरन ने किया टॉप
Santosh Kumar | May 9, 2024 | 12:39 PM IST | 2 mins read
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2024 दोपहर 12.30 बजे जारी किया गया। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की।
Check the CGBSE 10th Syllabus 2027 with subject-wise topics, exam pattern and marking scheme. Download the latest syllabus PDF and plan your board preparation effectively.
Check Nowनई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cg.results.nic.in पर जाकर छत्तीसगढ़ मैट्रिक रिजल्ट 2024 देख सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम के साथ सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं टॉपर सूची भी घोषित की है। जशपुर की सिमरन शब्बा ने सीजीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में 597 अंकों और 99.50 प्रतिशत के साथ टॉप किया है।
इसके अलावा टॉपर लिस्ट में दूसरे स्थान पर मोनिशा हैं जिन्होंने 593 अंक हासिल किए हैं। जबकि तीसरी रैंक पर श्रेयांश कुमार यादव हैं जिन्होंने सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा में 590 अंक हासिल किए हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 75.61 फीसदी रहा। इसमें 79.35 लड़कियां सफल रहीं जबकि लड़कों का प्रतिशत 71.12 रहा। परीक्षा में 3,45,686 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिसमें 1,54,799 लड़कों और 1,85,421 लड़कों ने परीक्षा दी थी।
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2024 दोपहर 12.30 बजे जारी किया गया। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
CG Board 10th Topper List 2024: सीएच बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट जारी
सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा की टॉपर लिस्ट परीक्षा में शामिल छात्र नीचे देख सकते हैं-
| रैंक | नाम | स्थान | मार्क्स (%) |
|---|---|---|---|
| 1 |
सिमरन शब्बा
|
जशपुर |
99.50
|
| 2 |
होनिशा
|
गरियाबंद
|
98.83
|
| 3 |
श्रेयांश कुमार यादव
|
जशपुर
|
98.33
|
| 4 |
राहुल गंजीर
|
बालोद
|
98.17
|
| 4 | डाली साहू |
बालोद
|
98.17
|
| 4 |
अनिष्का सिंह ठाकुर
|
रायपुर
|
98.17
|
| 4 |
अर्पिता कुजुर
|
जशपुर
|
98.17
|
| 5 |
पद्मिनी शांडिल्य
|
बालोद
|
98.00
|
| 5 | जिज्ञासा |
बालोद
|
98.00
|
| 5 |
निधि साहू
|
बलौदाबाजार
|
98.00
|
| 5 | गामनी कुमारी कंवर | कोरबा |
98.00
|
छात्र वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर और एसएमएस के जरिए भी सीजी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड ने सीजीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 2 से 21 मार्च, 2024 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 01 से 23 मार्च, 2024 तक आयोजित की थी।
Also read CGBSE 10th, 12th Result live : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स जानें
CGBSE CG Board 10th Result 2024: ऐसे देखें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 आसानी से देख सकते हैं-
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cg.results.nic.in पर जाएं।
- CG Board 10th Result 2024 Link दिखेगा इस पर क्लिक करें।
- नए पेज पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- CG Board 10th Result 2024 स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल