CG Ward Boy Result 2025: सीजी व्यापम वार्ड ब्वॉय एवं आया रिजल्ट जारी, अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट जांचें
Abhay Pratap Singh | November 13, 2025 | 07:21 AM IST | 2 mins read
सीजी वार्ड ब्वॉय रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने वार्ड ब्वॉय एवं आया के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा (HWBA25) का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम वार्ड ब्वॉय आया रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
सीजी व्यापम वार्ड ब्वॉय रिजल्ट 2025 और सीजी व्यापम वार्ड आया रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीजी व्यापम ने छत्तीसगढ़ वार्ड ब्वॉय परीक्षा परिणाम के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट भी जारी कर दी है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया के पदों पर भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर कुंजी पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया है। 12 अक्टूबर, 2025 को व्यापम वेबसाइट पर उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर और परिणाम घोषित किया गया।”
छत्तीसगढ़ व्यापम ने वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया पदों के लिए स्कोर लिस्ट और फाइनल आंसर अलग-अलग पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। सीजी व्यापम वार्ड ब्वॉय आया स्कोर लिस्ट में सभी उम्मीदवारों का रोल नंबर, आवेदन संख्या, नाम, कैटेगरी, जेंडर, पीएच कैटेगरी और कुल अंक सहित अन्य विवरण उपलब्ध हैं।
छत्तीसगढ़ व्यापम वार्ड ब्वॉय आया भर्ती परीक्षा 12 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CG Vyapam Ward Aaya Ward Boy Result 2025: डाउनलोड करें
निम्निलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यापम वार्ड ब्वॉय आया रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- फिर, वार्ड आया/ वार्ड ब्वॉय (HWBA25) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
- सीजी व्यापम वार्ड ब्वॉय आया रिजल्ट 2025 जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]NBEMS FMGE December 2025: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट दिसंबर परीक्षा के लिए 14 नवंबर से करें आवेदन, जानें एग्जाम डेट
आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें