CG Vyapam Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ में कापी होल्डर सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | September 23, 2025 | 11:42 AM IST | 2 mins read
CG Vyapam Grade 3 Recruitment 2025: सीजी व्यापम ग्रेड 3 भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 20,200 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने ग्रेड 3 (अलिपिकीय) भर्ती 2025 के तहत कापी होल्डर, प्लेट मेकर, प्रिंटर ऑपरेटर और जूनियर रीडर सहित विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव हो। जूनियर रीडर के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अन्य पदों के लिए 21 वर्ष है। अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 से की जाएगी।
Chhattisgarh Grade 3 Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
छत्तीसगढ़ ग्रेड 3 भर्ती 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित हैं:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू - 22 सितंबर, 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 15 अक्टूबर, 2025 (शाम 5 बजे तक)
- फॉर्म में सुधार - 16 से 18 सितंबर, 2025 (शाम 5 बजे तक)
- परीक्षा की संभावित तिथि - 30 नवंबर, 2025
- परीक्षा का समय - सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
- प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि - 24 नवंबर, 2025
- परीक्षा केंद्र - रायपुर
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदकों को आवश्यक शुल्क का भी भुगतान करना होगा। प्रतियोगी परीक्षा में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान, हिंदी भाषा का ज्ञान, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान और बौद्धिक क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में कुल 50 अंकों के लिए 50 प्रश्न शामिल होंगे।
चयनित उम्मीदवारों को 20,200 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, मंहगाई भत्ता सहित अन्य भत्ते भी शामिल होंगे। चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति तीन वर्ष की परिवीक्षा पर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीजी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
Chhattisgarh Recruitment 2024 Apply Online: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ टैब पर क्लिक करें।
- लिखित भर्ती परीक्षा (MLG125) से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म’ लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- शुल्क जमा करें, फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार