CG Vyapam SI Correction Window: सीजी उप निरीक्षक आवेदन में आज से करें सुधार, अंतिम तिथि और प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | March 1, 2026 | 03:59 PM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम मंडी एसआई आवेदन सुधार विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, नवा रायपुर के अंतर्गत उप निरीक्षक (SI) पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (MBSI26) के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम एसआई एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
सीजी मंडी उप निरीक्षक आवेदन सुधार विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आवेदन प्रक्रिया 6 से 27 फरवरी तक निर्धारित थी। सीजी व्यापम एसआई परीक्षा राज्य के 16 जिला मुख्यालय में 26 अप्रैल, 2026 को सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक कराई जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीजी व्यापम एसआई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लिंक 28 फरवरी से 2 मार्च, 2026 (शाम 5:00 बजे) तक सक्रिय रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने सीजी मंडी एसआई आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। निर्धारित तिथि व समय के बाद सुधार लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। सीजी व्यापम एसआई एडमिट कार्ड 20 अप्रैल, 2026 को जारी किया जाएगा।
Also read CG Vyapam Group 3 Admit Card 2026: सीजी व्यापम डीटीपी ऑपरेटर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 200 उपनिरीक्षक के पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत 25300 रुपये से लेकर 80500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=MBSI26ONLINE पर विजिट कर सकते हैं।
परीक्षा मंडल ने बताया कि, चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा पर की जाएगी। परिवीक्षावधि के दौरान सेवायुक्त का कार्य एवं आचरण संतोषजनक पाए जाने पर नियुक्तिकर्ता अधिकारी द्वारा परिवीक्षावधि की समाप्ति के बाद सेवायुक्त को चयनित पद पर नियमित किया जा सकेगा।
CG Vyapam Mandi SI Correction Window 2026: आवेदन में सुधार कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी मंडी एसआई आवेदन पत्र 2026 में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- मंडी एसआई करेक्शन विंडो संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार करें, सबमिट करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार