Trusted Source Image

BOI Credit Officer Admit Card 2026: बीओआई क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड bankofindia.co.in पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | February 24, 2026 | 02:25 PM IST | 2 mins read

बीओआई क्रेडिट ऑफिसर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड आदि लाना अनिवार्य है।

बीओआई क्रेडिट ऑफिसर 2026 एग्जाम 1 मार्च को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीओआई क्रेडिट ऑफिसर 2026 एग्जाम 1 मार्च को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने विज्ञापन संख्या 2025-26/01 के तहत क्रेडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर बीओआई क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड आदि लाना अनिवार्य है। बीओआई क्रेडिट ऑफिसर 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर परीक्षा तिथि से पहले अभ्यर्थी संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

बीओआई क्रेडिट ऑफिसर 2026 परीक्षा 1 मार्च को आयोजित की जाएगी। बीओआई सीओ एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का नाम व पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी जांच सकते हैं। वैध एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also readIBPS RRB 14th Result 2026: आईबीपीएस आरआरबी फाइनल रिजल्ट ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1, 2, 3 के लिए जारी

बीओआई क्रेडिट ऑफिसर परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में सामान्य अध्ययन, अंग्रेजी भाषा और तर्कशक्ति एवं मात्रात्मक योग्यता से कुल 75 प्रश्न और व्यावसायिक ज्ञान से संबंधित 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। अंग्रेजी भाषा सेक्शन को छोड़कर लिखित परीक्षा द्विभाषी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट होगी।

अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से क्रेडिट ऑफिसर कैडर में विभिन्न वेतनमानों पर लगभग 514 पदों को भरा जाएगा है। अधिक जानकारी के लिए बीओआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Bank of India Credit Officer Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, करियर/भर्ती सूचना सेक्शन पर विजिट करें।
  • क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें व प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications