CG Pre B.Ed. Answer Key 2026: सीजी प्री बीएड परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 30 जून तक दर्ज कराएं आपत्ति

Saurabh Pandey | June 25, 2026 | 05:34 PM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 11 जून को आयोजित हुई प्री. बीएड प्रवेश परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी जारी उत्तरों पर प्रमाण के साथ 30 जून 2026 दोपहर 3 बजे तक अपनी प्रोफाइल में लॉगिन करके प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

पोर्टल पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके प्रोफाइल में लॉगिन करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने प्री. बीएड प्रवेश परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर मॉडल उत्तर देख सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

यदि किसी अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए किसी उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वह प्रमाण के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इस प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण नियम निम्नलिखित हैं-

  1. समय-सीमा - अभ्यर्थी 30 जून 2026 को दोपहर 3 बजे तक ही अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय के बाद पोर्टल पर कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
  2. आवेदन का माध्यम - आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से अभ्यर्थी को अपनी व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन करके 'दावा या आपत्ति टैब' के जरिए दर्ज करानी होगी। डाक द्वारा या स्वयं उपस्थित होकर दी गई आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  3. आपत्ति शुल्क - अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी।

आपत्ति दर्ज कराते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. लॉगिन प्रक्रिया - पोर्टल पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके प्रोफाइल में लॉगिन करना होगा।
  2. दस्तावेज तैयार रखें - आपत्ति दर्ज कराने से पहले, अपने दावे के समर्थन में दिए जाने वाले प्रमाण या दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करने के लिए तैयार रखें। बिना प्रमाण के किए गए दावों को पूरी तरह से अमान्य कर दिया जाएगा।
  3. पावती डाउनलोड करें - आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद इसकी पावती (Receipt) जरूर डाउनलोड कर लें। प्राप्त सभी आपत्तियों के परीक्षण के लिए विषय विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। इसके बाद जो भी अंतिम निर्णय लिया जाएगा, वह विषय विशेषज्ञों का ही होगा और वही सर्वमान्य होगा।

Also read JIPMAT Result 2026: एनटीए ने जारी किए जिपमैट परीक्षा के नतीजे; आईआईएम जम्मू, बोधगया में मिलेगा एडमिशन

CG Vyapam Pre B.Ed. Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए 'Model Answer' टैब या लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब सूची में से 'Pre B.Ed. Exam - 2026 Model Answer' के विकल्प का चयन करें।
  4. अब उत्तर कुंजी की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]