CG Vyapam Recruitment 2025: ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | November 4, 2025 | 06:09 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष एवं महिला) भर्ती 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए हैं। रूरल हेल्थ कोऑर्डिनेटर एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर सक्रिय है। सीजी व्यापम द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा 9 नवंबर को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पद के लिए परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Vyapam Recruitment 2025: ड्रेस कोड, प्रतिबंधित उपकरण
परीक्षार्थियों को हल्के रंग के, आधी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए; गहरे रंग के कपड़े पहनना वर्जित है। केवल चप्पल पहनने की अनुमति है, और कान में बाली पहनने की अनुमति नहीं है। परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।
किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण, पर्स, बेल्ट, टोपी आदि लाना प्रतिबंधित है। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को पहले से रिपोर्ट करना होगा और अतिरिक्त जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।
CG Vyapam Admit Card 2025: एग्जाम रिपोर्टिंग टाइम
भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 2 घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि उनकी मूल पहचान पत्र से उनकी पहचान की जा सके। अभ्यर्थियों की तलाशी ली जाएगी और उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र अवश्य लाना होगा। यदि किसी परीक्षार्थी को कोई समस्या हो तो वे हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 और मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल