CG Vyapam Pre DElEd Admit Card 2026: सीजी व्यापम प्री डीएलएड एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 4 जून को
Abhay Pratap Singh | May 25, 2026 | 07:38 PM IST | 2 mins read
सीजी प्री डीएलएड हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री डीएलएड (Pre DElEd26) प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी प्री डीएलएड हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ परीक्षार्थियों को एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 4 जून, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए, जिससे परीक्षार्थी का सत्यापन एवं फ्रिस्किंग किया जा सके।
नोटिस में कहा गया कि, किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
CG Pre DElEd Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी प्री डीएलएड हाल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
- फिर, ‘प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंट निकाल लें।
CG Vyapam Pre DElEd Exam Guidelines: दिशानिर्देश एवं ड्रेसकोड
सीजी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा:
- परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।
- हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने की अनुमति है।
- फुटवियर के रूप में चप्पल पहनने की सलाह दी गई है।
- कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
- परीक्षा के प्रथम आधा घंटा एवं आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।
- निर्देशों का पालन नहीं करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार