CG Vyapam Pre BEd Result 2025: छत्तीसगढ़ प्री बीएड रिजल्ट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 11, 2025 | 05:28 PM IST | 1 min read
सीजी प्री बीएड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री बीएड 2025 प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर छत्तीसगढ़ प्री बीएड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम के साथ ही कंबाइंड मेरिट लिस्ट और फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है।
सीजी प्री बीएड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। छत्तीसगढ़ प्री बीएड 2025 प्रवेश परीक्षा 22 मई 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई थी, पहली पाली सुबह 10:00 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू हुई थी।
छत्तीसगढ़ प्री बीएड रिजल्ट 2025 में सफल कैंडिडेट सीजी प्री बीएड काउंसलिंग 2025 में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। सीजी प्री बीएड काउंसलिंग शेड्यूल 2025 की घोषणा जल्द ही की जाएगी। सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा छत्तीसगढ़ में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रवेश के लिए सीजी व्यापम द्वारा आयोजित की जाती है।
प्री बीएड परीक्षा के लिए कुल 1.90 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 126808 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। सीजी प्री बीएड परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड का परिणाम अभी जारी नहीं किया गया है।
पिछले साल राज्य भर के लगभग 150 कॉलेजों में बीएड की 14,400 सीटें उपलब्ध थीं। हालांकि, इस साल कई बीएड. कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली है, जिससे सीटें कम हो सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
CG Pre BEd Result 2025: सीजी प्री बीएड परिणाम 2025 कैसे जांचें?
परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- ‘रिजल्ट’ सेक्शन के भीतर ‘सीजी प्री बीएड रिजल्ट 2025’ पर क्लिक करें।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर, पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- सीजी प्री बीएड रिजल्ट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल