CG Vyapam Answer Key 2025: सीजी व्यापम मॉडल आंसर की एमएलवी परीक्षा के लिए जारी, 16 सितंबर तक दर्ज कराएं चुनौती
Abhay Pratap Singh | September 12, 2025 | 11:12 AM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम एमएलवी मॉडल आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam), रायपुर ने डार्करूम असिस्टेंट पेस्टिंग बॉय, आग्जीलरी, इंकमैन/इंकर, जूनियर बाईंडर, हमाल, सफाई कर्मचारी, चौकीदार, भृत्य एवं हेल्पर पदों की भर्ती परीक्षा (MLV 125) के लिए मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी व्यापम मॉडल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को 16 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। सीजी व्यापम आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। हालांकि, मॉडल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा आपत्ति 16/09/2025, दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा- आपत्ति टैब में जाकर दर्ज करा सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत की गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। बिना शुल्क भुगतान के आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।”
सूचना में कहा गया कि, निर्धारित समय-सीमा के बाद पोर्टल पर दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बिना प्रमाण का दावा-आपत्ति अमान्य होगा। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। सीजी व्यापम भर्ती परीक्षा 2025 एमएलवी का आयोजन 31 अगस्त को किया गया था।
सीजी व्यापम मॉडल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करते समय उम्मीदवारों को प्रश्न-उत्तर से संबंधित दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करनी होगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सीजी व्यापम की वेबसाइट पर समय समय पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
CG Vyapam Model Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी व्यापम मॉडल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, मॉडल आंसर टैब पर क्लिक करें।
- अब, एमएलवी125 मॉडल उत्तर लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर मॉडल आंसर की पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार