CG Vyapam Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में हेल्थ कोऑर्डिनेटर के पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | September 12, 2025 | 10:45 PM IST | 1 min read
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे तक) है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष एवं महिला) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गई है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सीजी व्यापम ने अधिसूचना के माध्यम से लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे तक) है। अगर आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है तो उसे 4 से 6 अक्टूबर 2025 तक सुधारने का मौका मिलेगा।
CG Vyapam Recruitment 2025: एग्जाम डेट, परीक्षा केंद्र
इसके बाद 9 नवंबर 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीजी स्वास्थ्य समन्वयक परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा। प्रवेश पत्र 3 नवंबर 2025 से व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
परीक्षा के लिए सरगुजा (अंबिकापुर), कोरिया (बैकुंठपुर), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, कांकेर, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
CG Vyapam Recruitment 2025: भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी एवं परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस किया जाएगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी ने ऑनलाइन भुगतान किया होगा।
सीजी व्यापम भर्ती 2025 के लिए परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार