CG Vyapam Amin Patwari Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ अमीन पटवारी भर्ती अधिसूचना जारी; पात्रता, आवेदन तिथि जानिए
Abhay Pratap Singh | September 24, 2025 | 10:18 AM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम अमीन पटवारी 2025 भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जल संसाधन विभाग में अमीन पटवारी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवारों के लिए 23 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी व्यापम अमीन पटवारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है।
पात्रता के अनुसार, कैंडिडेट मान्यता प्राप्त मंडल से 10+2 परीक्षा पास हो। चयन के बाद 6 माह के प्रशिक्षण में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को अधिमान्यता दी जाएगी। साथ ही,आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। छत्तीसगढ़ अमीन भर्ती 2025 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर (शाम 5 बजे) है।
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2025 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। समय-सीमा के भीतर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सीजी व्यापम अमीन पटवारी एप्लीकेशन फॉर्म में 18 से 20 अक्टूबर तक सुधार का मौका दिया जाएगा।
आवेदकों को कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम में शुल्क का भी भुगतान करना होगा। सीजी व्यापम की ओर से इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 50 अमीन के रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीजी व्यापम की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
छत्तीसगढ़ अमीन पटवारी भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 7 दिसंबर, 2025 है। लिखित परीक्षा 16 जिला मुख्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ अमीन पटवारी भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 22400 से 71200 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।
CG Vyapam Amin Patwari Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीजी व्यापम अमीन पटवारी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन एप्लीकेशन टैब पर क्लिक करें।
- अमीन पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा (WRDA25) पर क्लिक करें।
- फिर Online Application Form लिंक पर क्लिक करें।
- अब, पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]RRB NTPC New Vacancy 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट, अंडरग्रेजुएट के 8875 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन डेट
इसमें ग्रेजुएट लेवल पर 5,817 पद और अंडरग्रेजुएट लेवल पर 3,058 पद शामिल हैं। आधिकारिक अधिसूचना 23 सितंबर, 2025 को जारी की गई। रेल मंत्रालय ने बोर्ड द्वारा जारी रिक्तियों को मंजूरी दी है। विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार