RRB NTPC New Vacancy 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट, अंडरग्रेजुएट के 8875 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन डेट

Santosh Kumar | September 24, 2025 | 09:18 AM IST | 1 min read

इसमें ग्रेजुएट लेवल पर 5,817 पद और अंडरग्रेजुएट लेवल पर 3,058 पद शामिल हैं। आधिकारिक अधिसूचना 23 सितंबर को जारी की गई।

रेल मंत्रालय ने बोर्ड द्वारा जारी रिक्तियों को मंजूरी दी है। विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
रेल मंत्रालय ने बोर्ड द्वारा जारी रिक्तियों को मंजूरी दी है। विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के अंतर्गत 8,875 पदों के लिए एक संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। इसमें ग्रेजुएट लेवल पर 5,817 पद और अंडरग्रेजुएट लेवल पर 3,058 पद शामिल हैं। आधिकारिक अधिसूचना 23 सितंबर, 2025 को जारी की गई। रेल मंत्रालय ने बोर्ड द्वारा जारी रिक्तियों को मंजूरी दी है। विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट लेवल के पदों में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट जैसे महत्वपूर्ण भूमिकाएं शामिल हैं।

वहीं, अंडरग्रेजुएट लेवल के पदों में जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क जैसे पद उपलब्ध हैं। ये पद विभिन्न आरआरबी जोन में क्षेत्रवार वितरित किए जाएंगे।

RRB NTPC New Vacancy 2025: ग्रेजुएट रिक्तियों का विवरण

आवेदन की सटीक तिथियां अभी जारी नहीं की गई हैं। आवेदन अक्टूबर-नवंबर में शुरू होने की उम्मीद है, और अंतिम तिथि नवंबर या दिसंबर होने की उम्मीद है। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल की रिक्तियों का विवरण नीचे तालिका में है-

क्रमांक

पद का नाम

विभाग

वेतन स्तर

स्वीकृत रिक्तियां

1

स्टेशन मास्टर

यातायात (ऑपरेटिंग)

6

615

2

गुड्स ट्रेन मैनेजर

यातायात (ऑपरेटिंग)

5

3423

3

ट्रैफिक असिस्टेंट (मेट्रो रेलवे)

यातायात (ऑपरेटिंग)

4

59

4

चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर

यातायात (वाणिज्यिक)

6

161

5

जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट

लेखा विभाग

5

921

6

सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट

सामान्य विभाग

5

638

कुल




5817

Also readRRB NTPC Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी, rrbcdg.gov.in पर देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट

RRB NTPC New Vacancy 2025: अंडरग्रेजुएट रिक्तियों का विवरण

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट स्तर की रिक्तियों का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है-

क्रमांक

पद का नाम

विभाग

वेतन स्तर

स्वीकृत रिक्तियां

1

ट्रेन्स क्लर्क

यातायात (ऑपरेटिंग)

2

77

2

कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (CCTC)

यातायात (कमर्शियल)

3

2424

3

अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट

अकाउंट्स

2

394

4

जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट

सामान्य

2

163

कुल

-

-

-

3058

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications