RRB NTPC Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी, rrbcdg.gov.in पर देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट

Santosh Kumar | September 19, 2025 | 05:27 PM IST | 2 mins read

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है।

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 5 से 24 जून 2025 तक आयोजित की गई। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 5 से 24 जून 2025 तक आयोजित की गई। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी 2025 सीबीटी 1 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीटी 1 परीक्षा 5 से 24 जून 2025 तक आयोजित की गई। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है।

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट 2025 पीडीएफ में चयनित उम्मीदवार अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी 2025 सीबीटी 1 रिजल्ट के साथ ही कटऑफ मार्क्स की भी घोषणा कर दी है।

RRB NTPC Graduate Cutoff 2025: आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी-2 के लिए उपस्थित होना होगा। आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर की 1 जुलाई को जारी की गई। उम्मीदवारों को आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2025 देख सकते हैं-

श्रेणी संख्या

सामान्यएससी एसटी ओबीसी ईडबल्यूएसईएसएम

1

83.01067

74.11194

76.17528

80.90384

77.41658

60.11491

2

80.67843

73.39221

72.75012

78.50762

77.30481

57.70933

3

74.37857

66.76274

67.16509

73.82327

70.20539

51.15979

5

77.70814

67.97074

72.92889

74.64256

74.29447

43.10205

Also readRRB NTPC UG Exam 2025: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा तिथियां जारी, एडमिट कार्ड डेट, पैटर्न, टाइमिंग्स

RRB NTPC CBT 1 Result 2025: कैसे करें चेक?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं-

  • आरआरबी की सबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर विजिट करें।
  • 'आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 स्कोरकार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
  • आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवारों इसमें अपने की अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।

RRB NTPC Result 2025 Graduate: सीबीटी 2 परीक्षा कब?

दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा अक्टूबर 2025 के तीसरे सप्ताह में संभावित रूप से आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर की सूचना वेबसाइट, एसएमएस या ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। यह जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले उपलब्ध होगी।

आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तर की भर्ती के तहत कुल 11,558 पदों को भरेगा, जिसमें ग्रेजुएट लेवल पर 8,113 पद और अंडरग्रेजुएड लेवल पर 3,445 पद शामिल हैं। आरआरबी द्वारा जारी परिणाम अंतिम है और इसे चुनौती नहीं दी जा सकती है।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications