CG Tracer Answer Key 2026: सीजी ट्रेसर सिविल आंसर की cgssb.cgstate.gov.in पर जारी, 13 अगस्त तक उठाएं आपत्ति
Abhay Pratap Singh | August 7, 2026 | 04:52 PM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम ट्रेसर आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज अनुरेखक (Tracer - सिविल) लिखित भर्ती परीक्षा 2026 (WRDT26) की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइ cgssb.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी ट्रेसर सिविल आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ ट्रेसर मॉडल आंसर की पर प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क भुगतान के साथ 13 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। सीजी ट्रेसर सिविल आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
सीजी ट्रेसर सिविल परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑनलाइन के अलावा बिना शुल्क भुगतान के, डाक के माध्यम से या स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत की गई दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी सीजी व्यापम ट्रेसर आंसर की की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “ट्रेसर सिविल भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर 7 अगस्त, 2026 को प्रदर्शित किया जा रहा है। अभ्यर्थी उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 13 अगस्त, 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दर्ज करा सकते हैं।”
प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम तैयार किया जाएगा। सीजी ट्रेसर सिविल परीक्षा 2026 का आयोजन 2 अगस्त को किया गया था। अधिक जानकारी के लिए सीजीएसएसबी पोर्टल व आधिकारिक सीजी व्यापम वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CG Tracer Model Answer Key 2026: डाउनलोड चरण
उम्मीदवार सीजी ट्रेसर मॉडल उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सीजीएसएसबी की वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘मॉडल आंसर’ पर क्लिक करें।
- ‘अनुरेखक (सिविल) लिखित परीक्षा (WRDT26) के मॉडल उत्तर’ पर क्लिक करें।
- नए पेज में पीडीएफ ओपन होगी, कैंडिडेट इसे जांचें व डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम