CG TET 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तिथि नजदीक, 9 दिसंबर से करें सुधार
Abhay Pratap Singh | December 2, 2025 | 04:24 PM IST | 2 mins read
नोटिस में कहा गया कि, सीजी टीईटी 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी का परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की ओर से छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (TET 26) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 दिसंबर की शाम 5:00 बजे बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी टीईटी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ टीईटी 2026 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपये, ओबीसी को 250 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले कैंडिडेट के लिए सीजी टीईटी 2026 करेक्शन विंडो 9 से 11 दिसंबर, 2025 (शाम 5 बजे) तक खुली रहेगी।
Chhattisgarh TET 2026 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
सीजी टीईटी 2026 परीक्षा पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाती है। आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता जांच लें:
- पेपर 1 - न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा में अध्ययनरत या उत्तीर्ण कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
- पेपर 2 - स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा में अध्ययनरत या उत्तीर्ण कैंडिडेट सीजी टीईटी पेपर 2 के लिए पात्र हैं।
सीजी टीईटी 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा की संभावित तिथि 1 फरवरी, 2026 है। पेपर-1 सुबह 9:30 बजे से 12:15 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 3:00 बजे से 5:45 बजे तक आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ टीईटी 2026 एडमिट कार्ड 23 जनवरी को जारी किया जाएगा।
नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी का परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ टीईटी 2026 नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
Chhattisgarh TET 2026 Online Form: आवेदन प्रक्रिया जानें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी टीईटी 2026 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
- छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ टैब पर क्लिक करें।
- फिर, छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26) लिंक पर क्लिक करें।
- अब, ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म’ टैब पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार