CG Sub-Auditor Admit Card 2026: सीजी सब ऑडिटर एडमिट कार्ड vyapamcg.cgstate.gov.in पर आज, परीक्षा 5 जुलाई को
Abhay Pratap Singh | June 25, 2026 | 02:29 PM IST | 2 mins read
सीजी सब ऑडिटर हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की ओर से आज उप अंकेक्षक (Sub-Auditor) पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (COSA26) के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 25 जून से सीजी सब ऑडिटर एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
सीजी सब ऑडिटर हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पेन कार्ड/ आधार कार्ड आदि लाना अनिवार्य होगा।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सीजी सब ऑडिटर 2026 लिखित परीक्षा 5 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रवेश पत्र पर अंकित समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also read SSC CGL Online Form 2026 Re Open: एसएससी सीजीएल आवेदन जमा करने की विंडो पुनः खुली, अंतिम तिथि 25 जून
नोटिस में कहा गया कि, “परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है, तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।”
सीजी सब ऑडिटर 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को लागू ड्रेस कोड का पालन करना होगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन नहीं करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जाएगा।
CG Vyapam Sub-Auditor Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
- सब ऑडिटर (COSA26) एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच