CG SET Paper 2 Answer Key 2026: सीजी एसईटी पेपर 2 आंसर की साइकोलॉजी सहित 5 विषयों के लिए जारी, आपत्ति उठाएं
Abhay Pratap Singh | November 3, 2026 | 05:48 PM IST | 2 mins read
सीजी सेट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए cgssb.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 पेपर-2 की मॉडल उत्तर कुंजी साइकोलॉजी, संस्कृत, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, योगा और मैथमेटिकल साइंसेज विषय के लिए जारी कर दी है। उम्मीदवारों को 3 नवंबर से सीजी एसईटी पेपर 2 आंसर की 2026 पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
सीजी सेट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए cgssb.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 10 नवंबर, 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक अपने प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर दर्ज करा सकते हैं। डाक द्वारा एवं स्वयं उपस्थित होकर उठाई गई किसी भी चुनौती को स्वीकार नहीं की जाएगी।
आपत्ति दर्ज करने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। पोर्टल पर ऑब्जेक्शन रजिस्टर्ड कराने से पहले आपत्ति के संबंध में दिए जाने वाले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग के लिए तैयार रखें। आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना चाहिए।
निर्धारित तिथि व समय के बाद साइकोलॉजी, संस्कृत, लाइब्रेरी, योगा और मैथमेटिकल साइंसेज के लिए सीजी एसईटी पेपर 2 आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन लिंक निष्क्रिय हो जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सीजी व्यापम पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
CG SET Model Answer Key 2026: डाउनलोड करें
सीजी व्यापम सेट मॉडल आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सीजीएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध मॉडल आंसर टैब पर क्लिक करें।
- अब, सीईटी पेपर-2 मॉडल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी जांचें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार