CG SET 2024 Certificate: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के ई सर्टिफिकेट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | November 19, 2025 | 03:36 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ एसईटी 2024 ई सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विंडो में SET24 और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आज छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 (CG SET 2024) के लिए ई-सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में सीजी सीईटी 2024 सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के ई सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विंडो में SET24 और रोल नंबर दर्ज करना होगा। सीजी एसईटी 2024 परीक्षा कुल 19 विषयों के लिए 21 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 24) के ई-सर्टिफिकेट व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर दिनांक 19-11-2025 को प्रदर्शित किया गया है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड कर प्रिंटआउट प्राप्त कर सकते हैं।”
बोर्ड ने आगे कहा, छत्तीसगढ़ एसईटी 2024 परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया था। सीजी एसईटी 2024 फाइनल आंसर की और छत्तीसगढ़ एसईटी 2024 रिजल्ट की घोषणा 3 जून, 2025 को की गई थी।
छत्तीसगढ़ स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट से संबंधित अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Chhattisgarh SET Certificate 2024: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छत्तीसगढ़ एसईटी 2024 ई सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘SET E-CERTIFICATES YEAR WISE’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीजी एसईटी 2024 ई सर्टिफिकेट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी