Abhay Pratap Singh | November 14, 2025 | 02:16 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ टेट 2026 परीक्षा दो पालियों में पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (Chhattisgarh TET 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी टीईटी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सीजी टीईटी 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार 13 नवंबर से 8 दिसंबर, 2025 तक छत्तीसगढ़ टेट 2026 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं और 9 से 12 दिसंबर, 2025 तक आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा। सीजी टेट परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के रूप में उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए पेपर-1 और पेपर-2 में आयोजित की जाती है।
छत्तीसगढ़ टेट 2026 आवेदन शुल्क के रूप में एक पेपर के लिए सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट को 350 रुपये, ओबीसी को 250 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=TET26ONLINE पर विजिट कर सकते हैं।
नीचे सारणी में कैंडिडेट छत्तीसगढ़ टीईटी 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 13 नवंबर, 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 8 दिसंबर, 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
| आवेदन में सुधार की तिथि | 9 से 11 दिसंबर, 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
| परीक्षा तिथि (संभावित | 1 फरवरी, 2026 |
| परीक्षा का समय - प्रथम पाली - कक्षा 1 से 5 के लिए द्वितीय पाली - कक्षा 6 से 8 के लिए | प्रथम पाली - सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक द्वितीय पाली - दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:45 बजे तक |
| सीजी टेट एडमिट कार्ड | 23 जनवरी, 2026 |
| परीक्षा केंद्र - 20 जिला मुख्यालय में | सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर नगर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बालोद, कोण्डागांव, सूरजपुर । |