Saurabh Pandey | November 14, 2025 | 01:23 PM IST | 1 min read
राजस्थान संविदा नर्स 2025 के कुल 1941 पदों पर भर्ती की जानी हैं, वहीं राजस्थान संविदा नर्स ग्रेड-2 के कुल 4466 पदों पर भर्ती की जानी है।

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा 14 नवंबर 2025 को संविदा नर्स और सविंदा नर्स ग्रेड-2 का रिजल्ट जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम संविदा नर्स और सविंदा नर्स ग्रेड-2 का रिजल्ट देख सकते हैं।
आरएसएसबी के अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 11 नवंबर तक रिजल्ट जारी करने की सूचना दी थी, लेकिन किसी कारणवश रिजल्ट जारी नहीं हो पाए। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार बोर्ड द्वारा सोशल मीडिया पर सूचना दी है कि एनएचएम के परिणाम अब 14 नवंबर 2025 तक जारी करने का प्लान है।
आरएसएसबी कंडक्टर परीक्षा 6 नवंबर को आयोजित की गई। बोर्ड ने 12 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उत्तर कुंजी अपलोड की, जिससे उम्मीदवार अंकों का मूल्यांकन कर सकें।
Santosh Kumar