CG Pre Polytechnic Test 2026: सीजी प्री पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, पात्रता और शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | March 26, 2026 | 07:39 AM IST | 2 mins read
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदक 18 से 20 अप्रैल तक सीजी प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट 2026 आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए 25 मार्च से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 17 अप्रैल (शाम 5:00 बजे) तक अप्लाई कर सकते हैं।
परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये, ओबीसी को 150 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदक 18 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2026 तक सीजी प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट 2026 आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
CG Pre-Polytechnic Entrance Exam 2026: शैक्षणिक योग्यता
- डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा ऑर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित एवं विज्ञान विषय के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण हो।
- डिप्लोमा कास्ट्यूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग तथा डिप्लोमा इंटीरियर डेकोरेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो।
- डिप्लोमा मार्डन ऑफिस मैनेजमेंट तथा डिप्लोमा होटल मैनेजमेंट एवं केटरिंग टेक्नालॉजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा की परीक्षा पास होना चाहिए।
- डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लेटरल एण्ट्री द्वितीय वर्ष) में प्रवेश के लिए (10+2) शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा अभातशिप द्वारा निर्धारित विषयों के साथ पास किया हो।
छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट 2026 के लिए जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा की संभावित तिथि 7 मई, 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीजी प्री पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड परीक्षार्थियों के लिए 27 अप्रैल को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक सीजी पीपीटी 2026 पोर्टल https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=PPT26ONLINE पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CG PPT Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके अभ्यर्थी सीजी पीपीटी 2026 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ टैब पर क्लिक करें।
- फिर, ‘PPT26’ पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भरे हुए आवेदन का प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’