CG Pre DElEd Result 2026: सीजी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी, करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | June 25, 2026 | 07:50 PM IST | 1 min read
सीजी प्री डीएलएड 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज प्री डीएलएड 2026 प्रवेश परीक्षा का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी प्री डीएलएड 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीजीएसएसबी ने प्री डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट 2026 के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया है।
सीजी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, कुल प्राप्त अंक, रैंक और योग्यता स्थिति जांच सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “सीजी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का मॉडल उत्तर पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। 25 जून को सीजीएसएसबी की वेबसाइट पर अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।”
व्यापम द्वारा जुलाई/ अगस्त में सीजी प्री डीएलएड 2026 के लिए सीट आवंटन जारी किया जाएगा। सीजी प्री डीएलएड 2026 सीट आवंटन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। सीजी प्री डीएलएड मॉडल आंसर की 2026 12 जून को जारी की गई थी, जिसपर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 17 जून तक का समय दिया गया था।
सीजीएसएसबी (पूर्व नाम व्यापम) की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in, https://cgssb.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। सीजी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 4 जून, 2026 (गुरुवार) को किया गया था।
CG Pre DElEd Scorecard 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी प्री डीएलएड स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- रिजल्ट लिंक vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=RESULT पर जाएं।
- होमपेज पर, प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा - रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीजी प्री डीएलएड रिजल्ट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र