CG Pre DElEd Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, पूरा कार्यक्रम जांचें
Abhay Pratap Singh | March 18, 2026 | 07:48 PM IST | 2 mins read
सीजी प्री डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 18 मार्च से प्री डीएलएड (Pre DElEd) प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 13 अप्रैल तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण/ शामिल हुए कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। एससी/ एससी/ ओबीसी एवं राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को अधिकतम 5% अंकों की छूट दी जाएगी। आवेदक की आयु 1 जुलाई तक 17 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को सीजी प्री डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट से 150 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग से 100 रुपये लिया जाएगा।
CG Pre DElEd Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी प्री डीएलएड 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘प्री डीएलएड 2026’ लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
Chhattisgarh Pre DElEd Entrance Exam 2026: आवेदन शुल्क वापसी
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=DELED26 पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
CG Pre DElEd 2026 Entrance Exam: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में उम्मीदवार सीजी प्री डीएलएड 2026 प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम की जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 18 मार्च 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 13 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे) |
| आवेदन में सुधार की तिथि | 14 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे) तक |
| परीक्षा की तिथि संभावित | 4 जून 2026 |
| प्रवेश परीक्षा का समय | सुबर 10:00 बजे से दोपहर 1 :15 बजे तक |
| सीजी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड | 25 मई 2026 |
| परीक्षा केंद्र | 33 जिला मुख्यालय में |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी