CG Pre BEd Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्री बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां जानें

Abhay Pratap Singh | March 25, 2026 | 04:55 PM IST | 2 mins read

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को सीजी प्री बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 एप्लीकेशन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा।

सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 11 जून को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आज से प्री बीएड (Pre BEd) प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 25 मार्च से 24 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तीन वर्षीय स्नातक (UG) डिग्री होनी चाहिए। अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र हैं।

सीजी प्री बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए फॉर्म भरने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 200 रुपये देना होगा। वहीं, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये तथा एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

Chhattisgarh Pre BEd Entrance Exam 2026: आवेदन प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीजी व्यापम प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए फॉर्म भर सकते हैं:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ टैब पर विजिट करें।
  • फिर, ‘प्री बीएड (Pre. B.Ed. 26) प्रवेश परीक्षा - 2026’ पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

Also read CG Pre DElEd Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, पूरा कार्यक्रम जांचें

नोटिस में कहा गया कि, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीवारों को आधिकारिक पोर्टल https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=BED26 पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

CG Pre BEd Entrance Exam 2026 Schedule: महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में अभ्यर्थई छत्तीसगढ़ प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रम तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू 25 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 (शाम 5 बजे तक)
करेक्शन डेट 25 से 27 अप्रैल 2026 (शाम 5 बजे तक)
परीक्षा की संभावित तिथि 11 जून 2026
परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
प्रवेश पत्र तिथि 1 जून 2026
परीक्षा केंद्र 33 जिला मुख्यालय
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]