CG Pre BEd Admit Card 2026: सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, परीक्षा 11 जून को होगी
Abhay Pratap Singh | June 1, 2026 | 05:34 PM IST | 2 mins read
सीजी प्री बीएड प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 1 जून को सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 (Pre BEd 26) के एडमिट कार्ड जारी दिए हैं। उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीजी प्री बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 का आयोजन 11 जून को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
सीजी व्यापम प्री बीएड एडमिट कार्ड 2026 में प्रवेश पत्र पर अंकित समय के बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सीजी प्री बीएड प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छत्तीसगढ़ प्री बीएड हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता और दिशानिर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
नोटिस में कहा गया कि, “परीक्षार्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।”
परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। साथ ही, उन्हें ड्रेस कोड का भी पालन करना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक सीजी व्यापम पोर्टल पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
CG Vyapam Pre BEd Admit Card 2026 OUT: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी व्यापम प्री बीएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 - प्रवेश पत्र’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और एडमिट कार्ड का प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल