Trusted Source Image

JoSAA Counselling 2026 Schedule: जोसा काउंसलिंग शेड्यूल josaa.nic.in पर जारी, 2 जून से करें पंजीकरण

Abhay Pratap Singh | June 1, 2026 | 12:56 PM IST | 2 mins read

जोसा काउंसलिंग 23 आईआईटी संस्थानों, 32 एनआईटी, 26 आईआईआईटी और 47 जीएफटीआई में स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

जोसा 2026 रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कल से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जोसा 2026 रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कल से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने जोसा 2026 काउंसलिंग शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, जोसा काउंसलिंग 2026 कुल 6 चरणों में आयोजित की जाएगी। जोसा 2026 रजिस्ट्रेशन 2 जून से शुरू होगी और राउंड-1 आवंटन 13 जून को जारी किया जाएगा।

जेईई मेन 2026 और जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्तीर्ण एवं न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग 2026 में शामिल होने के लिए पात्र हैं। जोसा काउंसलिंग 23 आईआईटी संस्थानों, 32 एनआईटी, 26 आईआईआईटी और 47 जीएफटीआई में स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

JoSAA Counselling 2026 Registration and Choice Filling: रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग

जोसा काउंसलिंग उम्मीदवारों की जेईई मेन और जेईई एडवांस रैंक, उनकी पसंदीदा संस्थान/कोर्स प्राथमिकताओं और उपलब्ध सीटों के आधार पर आयोजित की जाती है। जोसा 2026 पंजीकरण लिंक josaa.nic.in पर सक्रिय होगा। नीचे सारणी में रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रमतिथि
जेईई मेन 2026 रिजल्ट20 अप्रैल 2026
जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट1 जून 2026
जोसा काउंसलिंग पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग शुरू
सीट स्वीकृत शुल्क का अग्रिम भुगतान और दस्तावेजों को पहले से अपलोड करना
2 जून 2026
AAT में योग्य अभ्यर्थियों के लिए विकल्प भरना शुरू7 जून 2026
मॉक सीट आवंटन 18 जून 2026
मॉक सीट आवंटन 210 जून 2026
पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि (विकल्प स्वतः लॉक)10 जून 2026
सीट स्वीकृति शुल्क का पूर्व-भुगतान समाप्त11 जून 2026
JoSAA द्वारा डेटा सत्यापन एवं मिलान12 जून 2026

Also readJEE Advanced 2026 Result: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी, 330 अंकों के साथ शुभम ने किया टॉप

JoSAA Counselling 2026 Round 1 Schedule - राउंड 1

कार्यक्रमविवरण
सीट आवंटन राउंड 113 जून 2026
ऑनलाइन रिपोर्टिंग: शुल्क भुगतान/ दस्तावेज अपलोड/ उम्मीदवारों द्वारा प्रश्नों का जवाब (यदि आवश्यक हो)13 जून से 26 जून 2026 तक
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि26 जून 2026
शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान29 जून 2026
प्रश्न का जवाब देने का अंतिम दिन29 जून 2026

JoSAA Counselling 2026 Round 2 Schedule: राउंड 2

कार्यक्रमविवरण
सीट आवंटन राउंड 230 जून 2026
ऑनलाइन रिपोर्टिंग: शुल्क भुगतान/ दस्तावेज अपलोड/ उम्मीदवारों द्वारा प्रश्नों का जवाब (यदि आवश्यक हो)30 जून से 3 जुलाई 2026 तक
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि3 जुलाई 2026
शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान4 जुलाई 2026
सीट वापसी/ सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने की शुरुआत
1 से 3 जुलाई तक
Withdrawal Query एवं अन्य प्रश्नों के उत्तर की अंतिम तिथि5 जुलाई 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications