CG Police Constable Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 6 मार्च तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | February 22, 2024 | 10:48 PM IST | 1 min read
सीजी पुलिस में कांस्टेबल पद पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल (जीडी/ ट्रेड/ ड्राइवर) पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 6 मार्च 2024 कर दी गई है। इससे पहले छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 परवरी थी। अभ्यर्थी सीजी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2024: कुल पद और शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में कांस्टेबल के 5,967 पद भरे जाएंगे। सीजी पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा कक्षा 5वीं पास नक्सल प्रभावित परिवारों के अभ्यर्थी व कक्षा 8वीं पास एससी वर्ग के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू की गई है।
छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती 2024: आयु सीमा
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग (एससी/ एसटी /ओबीसी - नॉन क्रीमीलेयर) के कैंडिडेट को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
सीजी पुलिस भर्ती: आवेदन शुल्क और परीक्षा पैटर्न
कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को 125 रुपये फीस जमा करनी होगी। सीजी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रिटेन एग्जाम 100 अंकों का होगा, जिसमें इंटेलिजेंस एबिलिटी, एनालिटिकल एबिलिटी, जनरल नॉलेज और एरिथमैटिक से प्रश्न पूछे जाएंगे।
सीजी पुलिस कांस्टेबल (जीडी/ ट्रेड/ ड्राइवर) 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
- सीजी पुलिस आरक्षक जीडी ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’