CG Pharmacy 2024: सीजी फार्मेसी पंजीकरण 30 सितंबर के बाद ऑनलाइन होगा शुरू
Saurabh Pandey | September 16, 2024 | 01:58 PM IST | 1 min read
सीजी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीपीईबी) द्वारा बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ फार्मेसी पंजीकरण की प्रक्रिया 30 सितंबर के बाद ऑनलाइन मोड में शुरू की जाएगी। इसके लिए राज्य फॉर्मेसी काउंसिल की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से फॉर्मेसी उत्तीर्ण करने वाले ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य फॉर्मेसी काउंसिल रायपुर में फार्मासिस्ट पंजीयन के लिए 12 सितंबर तक फॉर्म भरकर जमा किया है, लेकिन फार्मासिस्ट पंजीयन नहीं प्राप्त हुआ है, ऐसे सभी उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करवा कर पंजीयन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के अतिरिक्त अन्य महाविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ राज्य के अतिरिक्त अन्य राज्यों से फार्मेसी उत्तीर्ण करने वाले केवल वे उम्मीदवार ही उपस्थित होकर पंजीयन क्रमांक प्राप्त कर सकते हैं।
सीजी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीपीईबी) द्वारा बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों के लिए है। यह प्रवेश परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार