CG NEET PG Counselling 2025: सीजी नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग आज से शुरू
Saurabh Pandey | February 20, 2026 | 11:43 AM IST | 2 mins read
सीजी नीट पीजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संस्था चयन करते समय केवल उसी संस्था एवं विषय का चयन करें, जिसमें वे प्रवेश लेने के इच्छुक हों।
नई दिल्ली : कार्यालय आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ की तरफ से सीजी नीट पीजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 20 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in एवं cgdme.admissions. nic.in के माध्यम से 21 फरवरी तक पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
सीजी नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 20 से 22 फरवरी तक चलेगी। सभी अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि इस चरण के प्रवेश के बाद यदि सीटें रिक्त रह जाती हैं तो इस चरण में की गई चॉइस फिलिंग का उपयोग एक अतिरिक्त आवंटन जारी करने के लिए किया जाएगा। अतः अभ्यर्थी इस तथ्य को ध्यान रखते हुए अपनी संस्था एवं विषय का चयन करें।
CG NEET PG Counselling 2025: काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग प्रक्रिया
|
काउंसलिंग शेड्यूल
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि
|
20 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे) तक |
|
च्वाइस फिलिंग एवं लॉकिंग की तिथि
|
20 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 (दोपहर 1 बजे) तक |
Also read HPRCA TGT Non Medical Answer key 2025: एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल फाइनल आंसर की hprca.hp.gov.in पर जारी
CG NEET PG Counselling 2025: काउंसलिंग विवरण
इस चरण एवं आगामी चरण में सीट आवंटन के बाद यदि अभ्यर्थी द्वारा प्रवेश नहीं लिया जाता है अथवा प्रवेश लेकर सीट का त्याग किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी द्वारा जमा की गई पंजीयन राशि जब्त (Forfeit) कर ली जाएगी एवं अभ्यर्थी आगामी चरण (यदि संपन्न हो तो) एवं आगामी वर्ष की काउंसिलिंग के लिए अपात्र हो जाएगा।
सीजी नीट पीजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संस्था चयन करते समय केवल उसी संस्था एवं विषय का चयन करें, जिसमें वे प्रवेश लेने के इच्छुक हों।
पहले से पंजीकृत पात्र अनावंटित अभ्यर्थियों को संस्था चयन करना आवश्यक है, क्योंकि अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में चयन किए संस्थान स्वतः शून्य हो गए हैं, अर्थात संस्था चयन रिक्त हो गया है, अतः स्ट्रे वेकेंसी राउंड की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए दोबारा संस्था चयन करना आवश्यक है। यदि अभ्यर्थी संस्था चयन नहीं करेंगे तो उन्हें स्ट्रे वेकेंसी राउंड की काउंसलिंग में सीट आवंटन नहीं किया जा सकेगा।
अगली खबर
]UP NEET PG Counselling 2025: यूपी नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड पंजीकरण 20 फरवरी से, जानें सीट अलॉटमेंट डेट
कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। एलिजिबल कैंडिडेट के लिए बची हुई सीटों पर क्लेम करने का यह आखिरी मौका है। डीएमई यूपी ने नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा