CG Mandi SI Result 2026: सीजी मंडी एसआई रिजल्ट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, फाइनल आंसर की डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 5, 2026 | 12:42 PM IST | 2 mins read
सीजी मंडी बोर्ड सब इंस्पेक्टर रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक (SI) पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (MBSI26) का परिणाम जारी कर दिया है। सीजी मंडी एसआई परीक्षा 2026 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।
सीजी मंडी सब इंस्पेक्टर रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। छत्तीसगढ़ व्यापम ने सीजी मंडी एसआई परीक्षा 2026 परिणाम के साथ अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया है। लिखित परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई है। 4 जून, 2026 को व्यापम की वेबसाइट पर राज्य मंडी एसआई भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।”
सीजी मंडी बोर्ड एसआई भर्ती 2026 परीक्षा के सभी उम्मीदवार संयुक्त स्कोर सूची में रोल नंबर, आवेदन संख्या, कैंडिडेट का नाम, कैटेगरी, जेंडर, जन्म तिथि और परीक्षा में प्राप्त कुल अंक जैसे विवरण जांच सकते हैं। उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, जाति एवं श्रेणी, आवेदन पत्र में दी गई जानकारी पर आधारित हैं।
सीजी व्यापम मंडी उप निरीक्षक स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, वर्ग, अंक प्राप्त और पात्रता स्थिति जैसे विवरण शामिल हैं। यह भर्ती छत्तीसगढ़ मंडी एसआई के 200 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
CG Mandi Sub-Inspector Result 2026: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके अपना सीजी मंडी एसआई परिणाम 2026 जांच सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक vyapamprofile.cgstate.gov.in/online/ पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीजी मंडी एसआई रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]MPESB ADDET Exam 2026: एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरी टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 19 जून
इच्छुक उम्मीदवार 5 जून से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न संस्थानों में दो साल के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल