CG Fire Department Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | July 11, 2025 | 04:55 PM IST | 2 mins read
सीजी फायर डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2025 के तहत आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा ने स्टेशन ऑफिसर, फायरमैन और स्टोर कीपर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cghgcd.gov.in के माध्यम से अंतिम तिथि 31 जुलाई तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
सीजी अग्निशमन विभाग भर्ती 2025 के तहत आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 10 अगस्त, 2025 तक आवेदन सुधार विंडो खुली रहेगी। सामान्य व ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 300 रुपए तथा एससी व एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट को 200 रुपए शुल्क देना होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 295 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक) के 21 पद, वाहन चालक के 14 पद, वाहन चालक कम ऑपरेटर के 86 पद और फायर मैन के 117 भरे जाएंगे। इसके अलावा, स्टोर कीपर के 32, मैकेनिक के 2, वाचरूम ऑपरेटर के 19 और वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) के 4 पद भरे जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, स्टेशन ऑफिसर पद के लिए अग्निशमन में बीएससी/ बीई या समकक्ष डिग्री हो। अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त मंडल से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। चालक पद के आवेदक के पास भारी मोटर वाहन का लाइसेंस और मैकेनिक के लिए डीजल मैकेनिक में डिप्लोमा अनिवार्य है।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जांच सकते हैं।
CG Fire Department Applications 2025: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीजी फायर डिपार्टमेंट वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cghgcd.gov.in पर जाएं।
- भर्ती टैब के अंतर्गत पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल