CG Assistant Grade 3 Answer Key 2026 Objection: सीजी सहायक ग्रेड 3 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट कल
Abhay Pratap Singh | September 22, 2026 | 02:43 PM IST | 1 min read
सीजीएसएसबी असिस्टेंट ग्रेड 3 आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की ओर से सहायक ग्रेड-3 एवं प्रोसेस राइटर संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 (LAG26) की मॉडल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया कल बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 23 सितंबर तक आपत्तियां उठा सकते हैं।
सीजीएसएसबी असिस्टेंट ग्रेड 3 आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। चुनौती दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये ऑनलाइन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। बिना शुल्क के आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
नोटिस में कहा गया कि, उत्तरों पर 23 सितंबर, 2026 को दोपहर 3:00 बजे के बाद एवं डाक एवं स्वयं उपस्थित उठाई गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम तैयार व घोषित किया जाएगा। आपत्ति लिंक 18 सितंबर से सक्रिय है।
दावा-आपत्ति के संबंध में विषय विशेषज्ञों का निर्णय ही अंतिम होगा। लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सीजीएसएसबी असिस्टेंट ग्रेड 3 2026 परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित की गई थी।
छत्तीसगढ़ सहायक ग्रेड 3 मॉडल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उत्तर कुंजी की मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक सीजीएसएसबी पोर्टल पर विजिट करें।
CG Assistant Grade 3 Key 2026 Objection Window: आपत्ति चरण
कैंडिडेट नीचे बताए गए चरणों का पालन कर आपत्तियां उठा सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘दावा-आपत्ति’ टैब पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- चरणों का पालन कर आपत्तियां उठाएं और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार