CFA Level 2 Result November 2025: सीएफए लेवल 2 नवंबर रिजल्ट cfainstitute.org पर जारी, 42% अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Abhay Pratap Singh | January 16, 2026 | 07:38 AM IST | 2 mins read
सीएफए लेवल 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट इंस्टीट्यूट (CFAI) ने नवंबर 2025 में आयोजित सीएफए लेवल 2 (CFA Level 2) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सीएफए लेवल 2 नवंबर रिजल्ट 2025 में कुल 42 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट cfainstitute.org के माध्यम से सीएफए लेवल 2 नवंबर 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीएफए लेवल 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
CFA Level 2 Exam Pass Rate: सीएफए लेवल 2 परीक्षा उत्तीर्ण दर
नवंबर 2025 सीएफए लेवल 2 परीक्षा 19 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। सीएफए लेवल 2 परीक्षा 2025 का पास प्रतिशन यहां जांच सकते हैं:
- मई 2025 में सीएफए लेवल 2 परीक्षा में उत्तीर्ण होने की दर - 54%
- अगस्त 2025 में सीएफए लेवल 2 परीक्षा में उत्तीर्ण होने की दर - 44%
- नवंबर 2025 में सीएफए लेवल 2 परीक्षा में उत्तीर्ण होने की दर - 42%
सीएफए लेवल 2 के परिणाम उम्मीदवारों को ईमेल द्वारा भेजे जाएंगे, अभ्यर्थी अपने ईमेल आईडी के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं, जिसमें वे “पास” या “फेल” की जांच कर सकते हैं। सीएफए रिजल्ट 2025 की गणना एंगॉफ (Angoff) विधि की सहायता से की गई है।
CFA Level 2 Results November 2025: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीएफए लेवल 2 का परिणाम जांच सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org पर जाएं।
- होमपेज पर, प्रोग्राम के अंतर्गत एग्जाम सेक्शन खोजें।
- अब, सीएफए एग्जाम रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, एक्सेस योर रिजल्ट पर क्लिक करें।
- ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- सीएफए नवंबर लेवल 2 परिणाम डाउनलोड करें।
CFA Level 1 November 2025 Results: सीएफए लेवल 1 नवंबर रिजल्ट
सीएफए लेवल 1 नवंबर 2025 रिजल्ट में कुल 43 प्रतिशत कैंडिडेट सफल हुए थे। नवंबर 2025 सीएफए लेवल 1 परीक्षा 12 से 18 नवंबर तक आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]SSC GD Constable Final Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी
यह रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने सीबीई, पीईटी, पीएसटी, डीवी और डीएमई सफलतापूर्वक पास किया। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट में 50,000 से अधिक उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम