Abhay Pratap Singh | January 14, 2026 | 10:46 AM IST | 1 min read
सीएफए लेवल 1 नवंबर 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट इंस्टीट्यूट (CFAI) ने सीएफए लेवल 1 नवंबर 2025 रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org के माध्यम से अपना परिणाम जांच सकते हैं। सीएफए लेवल 1 रिजल्ट नवंबर 2025 में कुल 43% उम्मीदवार हुए सफल है।
सीएफए लेवल 1 नवंबर 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीएफए स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, सीएफए संस्थान आईडी, परीक्षा का स्तर व महीना, उत्तीर्ण/ अनुत्तीर्ण स्थिति, न्यूनतम उत्तीर्ण अंक और स्कोर की जांच कर सकते हैं।
सीएफए इंस्टीट्यूट के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने कम से कम एक बार परीक्षा स्थगित करने की सुविधा के साथ नवंबर में लेवल 1 की परीक्षा दी, उनकी उत्तीर्ण दर 29% रही, जबकि पहली बार परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की उत्तीर्ण दर 49% थी।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सीएफए लेवल 1 नवंबर 2025 परीक्षा का पास प्रतिशत अगस्त में उत्तीर्ण हुए 43% उम्मीदवारों के बराबर, जबकि मई और फरवरी के उत्तीर्ण दर 45% से कम है। सीएफए लेवल 1 नवंबर 2025 परीक्षा विंडो 12 नवंबर से 18 नवंबर तक खुली थी।
सीएफए अधिसूचना के अनुसार, नवंबर सत्र के सीएफए लेवल 2 2025 का परिणाम 15 जनवरी, 2026 को जारी किया जाएगा। सीएफए स्कोरकार्ड 2025 घोषणा की तिथि से एक वर्ष के लिए वैध है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीएफएल लेवल 1 नवंबर 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं: