Trusted Source Image

Haryana TET 2026 Postponed: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तिथि जल्द; लेटेस्ट अपडेट जानें

Abhay Pratap Singh | January 14, 2026 | 09:35 AM IST | 1 min read

एचटीईटी 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए 20 जनवरी के बाद उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  एचटीईटी 2026 परीक्षा जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एचटीईटी 2026 परीक्षा जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (HTET 2026) को स्थगित कर दिया है। एचटीईटी 2026 परीक्षा की नई तिथियां जल्द ही जारी की जाएंगी। इससे पहले, हरियाणई टीईटी 2026 परीक्षा 17 और 18 जनवरी को आयोजित होने वाली थी।

इंडियनएक्सप्रेस को हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया, परीक्षा स्थगित कर दी गई क्योंकि कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा था। पहले घोषित की गई तिथियां केवल अस्थाई थी। हालांकि, बोर्ड ने परीक्षा स्थगित करने की घोषणा करते हुए कोई अलग अधिसूचना जारी नहीं की है

अध्यक्ष ने कहा कि, “एचटीईटी 2026 की परीक्षाएं जनवरी के आखिरी सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है और एडमिट कार्ड 20 जनवरी के बाद उपलब्ध कराए जाएंगे।” एचटीईटी एडमिट कार्ड 2026 कैंडिडेट आवेदन के समय प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।

Also readHaryana Police Notification 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें प्रक्रिया, लास्ट डेट

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) स्तर पर पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एचटीईटी एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। यह परीक्षा तीन स्तरों (कक्षा 1 से 5/ कक्षा 6 से 8/ कक्षा 9 से 12) पर आयोजित की जाती है।

बीएचईएच ने पहले उल्लिखित एचटीईटी 2026 परीक्षा तिथियों को अब हटा दिया गया है। हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए संशोधित परीक्षा तिथियों और एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक के संबंध में विस्तृत अधिसूचना बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जारी की जाएगी।

हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि एचटीईटी 2026 के लिए आवेदन करने हेतु आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications