CFA Level 1 Result November 2025: सीएफए लेवल 1 नवंबर रिजल्ट cfainstitute.org पर जारी, 43% उम्मीदवार हुए सफल
Abhay Pratap Singh | January 14, 2026 | 10:46 AM IST | 1 min read
सीएफए लेवल 1 नवंबर 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट इंस्टीट्यूट (CFAI) ने सीएफए लेवल 1 नवंबर 2025 रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org के माध्यम से अपना परिणाम जांच सकते हैं। सीएफए लेवल 1 रिजल्ट नवंबर 2025 में कुल 43% उम्मीदवार हुए सफल है।
सीएफए लेवल 1 नवंबर 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीएफए स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, सीएफए संस्थान आईडी, परीक्षा का स्तर व महीना, उत्तीर्ण/ अनुत्तीर्ण स्थिति, न्यूनतम उत्तीर्ण अंक और स्कोर की जांच कर सकते हैं।
सीएफए इंस्टीट्यूट के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने कम से कम एक बार परीक्षा स्थगित करने की सुविधा के साथ नवंबर में लेवल 1 की परीक्षा दी, उनकी उत्तीर्ण दर 29% रही, जबकि पहली बार परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की उत्तीर्ण दर 49% थी।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सीएफए लेवल 1 नवंबर 2025 परीक्षा का पास प्रतिशत अगस्त में उत्तीर्ण हुए 43% उम्मीदवारों के बराबर, जबकि मई और फरवरी के उत्तीर्ण दर 45% से कम है। सीएफए लेवल 1 नवंबर 2025 परीक्षा विंडो 12 नवंबर से 18 नवंबर तक खुली थी।
सीएफए अधिसूचना के अनुसार, नवंबर सत्र के सीएफए लेवल 2 2025 का परिणाम 15 जनवरी, 2026 को जारी किया जाएगा। सीएफए स्कोरकार्ड 2025 घोषणा की तिथि से एक वर्ष के लिए वैध है।
CFA Level 1 November 2025 Result OUT: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीएफएल लेवल 1 नवंबर 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीएफए की आधिकारिक वेबसाइट www.cfainstitute.org पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘प्रोग्राम’ के भीतर ‘एग्जाम’ टैब पर क्लिक करें।
- पेज स्क्रॉल करें और रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकृत मेल आईडी दर्ज करें और अपना परिणाम डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल